Gua : देवस्नान पूर्णिमा पर 300 वर्ष पुरानी परंपरा के साथ गुवा जगन्नाथ मंदिर में हुआ भव्य शाही स्नान

गुवा : देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुवा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में लगभग 300 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा का श्रद्धा, आस्था एवं वैदिक विधि-विधान के साथ निर्वहन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का पारंपरिक शाही स्नान (महास्नान) भव्य रूप से संपन्न कराया गया। धार्मिक परंपरा के अनुसार सात पवित्र जलाशयों से एकत्रित पवित्र जल से महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का महाअभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुए इस पावन आयोजन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। स्नान अनुष्ठान मंदिर के पुजारी जितेंद्र पंडा ने विधिवत संपन्न कराया। साही स्नान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था, श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्री जगन्नाथ मंदिर कमेटी ने बताया कि देवस्नान पूर्णिमा के अवसर पर शाम को मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी लागू करने के विरोध में संयुक्त मोर्चा की हुंकार, कहा– नियमों की अनदेखी हुई तो होगा उग्र आंदोलन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time