Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी

जमशेदपुर : बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एक मामले में विशेष उत्पाद न्यायालय, पटना ने सभी साक्ष्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत डॉ. अभिषेक मुंडू जो वर्तमान में ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत हैं । उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया है। इस बात की जानकारी डॉक्टर मुंडू ने बिस्टुपुर के होटल में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर दी। न्यायालय ने अपने निर्णय में अभियोजन पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को सिद्ध न पाए जाने पर डॉ. मुंडू को दोषमुक्त घोषित किया। इस निर्णय के साथ उनके विरुद्ध लंबित आपराधिक कार्यवाही का समापन हो गया है। कोर्ट के निर्णय के उपरांत डॉ. अभिषेक मुंडू ने प्रेसवार्ता में कहा कि “मुझे भारत की न्यायपालिका पर सदैव पूर्ण विश्वास रहा है।  न्यायालय के इस निर्णय से सत्य की विजय हुई है। मैं न्यायालय का सम्मान करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ववत पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करता रहूँगा।” उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालय के निर्णय के आलोक में वे अपने सेवा संबंधी सभी वैधानिक अधिकारों, बकाया देयकों तथा सतर्कता संबंधी औपचारिकताओं के शीघ्र निष्पादन की अपेक्षा रखते हैं। यह निर्णय न्यायपालिका की निष्पक्षता तथा विधि के शासन में विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करता है । प्रेसवार्ता में डॉक्टर मुंडू के साथ डॉक्टर मृत्युंजय सिंह भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2026 ने युवाओं में लोकतांत्रिक नेतृत्व की भावना को किया प्रोत्साहित, 12 स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया भाग, 15 प्रतिभागी हुए सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Jamshedpur : यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2026 ने युवाओं में लोकतांत्रिक नेतृत्व की भावना को किया प्रोत्साहित, 12 स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया भाग, 15 प्रतिभागी हुए सम्मानित

जमशेदपुर : कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की युवा इकाई यंग इंडियंस (वाईआई) जमशेदपुर चेप्टर द्वारा डीबीएमएस हाई स्कूल, कदमा में आयोजित दो दिवसीय यंग इंडियंस पार्लियामेंट (वाईआईपी) 2026 का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time