बहरागोड़ा : ओडिशा के दौरे से लौट रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का बहरागोड़ा के शिरिष तल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे स्थानीय सियासी पारा अचानक गरमा गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने न केवल जनता का अभिवादन स्वीकार किया, बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर क्षेत्र की जनसमस्याओं और आगामी सांगठनिक रणनीतियों पर गहन महामंथन भी किया। चंपई सोरेन के इस दौरे से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और इस खास मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के युवा नेता ऋषि षाड़ंगी, सौमित्र ओझा, पिकलु घोष, सीताराम टुडू, जगन्नाथ नायेक, माताल मांडी, चितरंजन देहूरी, बाबला बारिक और विमल सोरेन सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिसे आगामी चुनावों के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में बालू माफियाओं पर बड़ा क्रैकडाउन: NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू लदे 6 वाहन जब्त
There is no ads to display, Please add some



















































