Potka : हल्दीपोखर और बुरूडीह में ‘अपूर पाठशाला’ का उद्घाटन, बांग्ला शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

पोटका : पोटका के हल्दीपोखर एवं बुरूडीह गांव में रविवार को झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति, सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन, सूंढ़ी समाज उत्थान समिति पोटका-सह-राजनगर तथा माताजी आश्रम हाता के संयुक्त तत्वावधान में बांग्ला शिक्षा के लिए ‘अपूर पाठशाला’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। साहित्यकार सुनील कुमार दे ने कहा कि सरकारी उपेक्षा के कारण बांग्ला भाषा लुप्त होने की कगार पर है, इसलिए इसे संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। हलुदपूकूर पाठशाला का संचालन कृष्णपदो मंडल तथा बुरूडीह पाठशाला का संचालन प्रियंका मंडल और शिखा मंडल करेंगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच निशुल्क बांग्ला पुस्तकें, कॉपियां और कलम वितरित किए गए। सूंढ़ी समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष सोमेन मंडल ने नियमित उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने तथा बांग्ला भाषा में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को सहयोग देने की घोषणा की। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल, टाटानगर की विशेष गोष्ठी संपन्न

Jamshedpur : नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल, टाटानगर की विशेष गोष्ठी संपन्न जमशेदपुर : गायत्री ज्ञान मंदिर, भालूबासा में नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल, टाटानगर की एक विशेष…

Spread the love

Jamshedpur : विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

जमशेदपुर : विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी के पदभार समारोह में जमशेदपुर एवं चाईबासा समेत राज्य के सात जिला कमिटी की भी विधिवत घोषणा की गई। जमशेदपुर के सुरेश शर्मा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time