बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के दरीसोल गांव में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर का तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सोमवार से धूमधाम से शुरू हो गया, जहाँ ‘जय श्रीराम’ के जयघोष और ढोल-नगाड़ों के बीच 158 कुंवारी कन्याओं ने 7 किलोमीटर दूर साबलमारा देव नदी घाट तक भव्य कलश यात्रा निकाली। बनारस से आए आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नदी में जलभरी की रस्म पूरी की गई, जिसके बाद मंदिर परिसर में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन व महायज्ञ शुरू हुआ। इस पहले ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों में भारी उत्साह है, और चंद्रशेखर सिंह, आदित्य प्रधान व मुन्नी देवी सहित पूरी आयोजन समिति कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : छह महीने से सोलर जल मीनार खराब, पेयजल के लिए तरस रहे ग्रामीण
There is no ads to display, Please add some



















































