Jamshedpur : सुप्रीम कोर्ट में 21 22 व 23 अगस्त को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन, आपसी सहमति से विवादों का होगा समाधान

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर गुगल फॉर्म उपलब्ध, 31 जुलाई तक भरकर समाधान समारोह में हो सकते हैं शामिल

जमशेदपुर : भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 21, 22 व 23 अगस्त को “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत)–2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य न्याय को सरल, सुलभ एवं त्वरित बनाना तथा आपसी सहमति से लंबित वादों का सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। इस अभियान के अंतर्गत 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुए ऐसे मामलों, जिनकी सुनवाई 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को प्रस्तावित विशेष लोक अदालत में की जानी है, उन्हें आपसी समझौते के माध्यम से निस्तारित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए 21 अप्रैल से ही सुलह पूर्व बैठकों का आयोजन जिला, अनुमंडल एवं तालुका विधिक सेवा प्राधिकरणों तथा मध्यस्थता केंद्रों में किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने पूर्वी सिंहभूम ने सभी संबंधित पक्षकारों से अपील की है कि वे इस विशेष लोक अदालत में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर समय, धन एवं अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचें।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में भाग लेने के इच्छुक पक्षकारों के लिए सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट (www.sci.gov.in) पर गूगल फॉर्म उपलब्ध है. जिले 31 जुलाई 2026 तक भरकर 21, 22 व 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में अपने वादों का निष्पादन करा सकते हैं. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी सिंहभूम के सचिव ने आम जनता से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से अपने विवादों का स्थायी एवं सम्मानजनक समाधान प्राप्त करें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।…

Spread the love

Muri : राहे प्रखंड में तीन विकास योजनाओं का विधायक अमित महतो की मौजूदगी में हुआ शिलान्यास

मुरी:  सिल्ली विधानसभा के राहे प्रखंड क्तीषेत्नर में तीन  विकास योजना का शिलान्यासविधायक अमित महतो की उपस्थिति में गांव के वृद्ध माताओं के हाथों से किया गया।जिसमें पहला कस्तूरबा गांधी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time