पोटका : रंभा कॉलेज में राज्यस्तरीय हीपकीडो (हापकिडो) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र युवराज सरदार तथा बॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा शुभ्रा ज्योति को कॉलेज प्रबंधन ने सम्मानित किया। चेयरमैन राम बचन ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन समिति एवं महिला प्रकोष्ठ की बैठक भी आयोजित हुई। डॉ. किशन कुमार शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से अनुशासन एवं नियमित उपस्थिति का महत्व बताया, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्या कर्मकार ने छात्राओं को पौष्टिक आहार तथा माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Potka : मुखिया की पहल से दो ड्रॉपआउट छात्राओं का हुआ पुनः नामांकन, शिक्षा से जोड़ने का अभियान जारी
There is no ads to display, Please add some



















































