पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से अब तक पांच बच्चों की मौत के बाद विभाग सतर्क है। शिविर में डालसा के पीएलवी चयन कुमार मंडल, मीरा मंडल, ज्योत्सना गोप व सुमित कुमार गोप ने स्वयं मलेरिया जांच कराकर ग्रामीणों को जांच कराने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बुखार होने पर तत्काल जांच कराने और बचाव के उपायों की जानकारी दी। शिविर में 50 ग्रामीणों एवं 154 स्कूली बच्चों की मलेरिया जांच की गई। मौके पर डॉ. उपेंद्र मदीना, सीएचओ सरिता तिरु, एएनएम सबिता महतो, परी लियांगी, सहिया साथी ममता भक्त व अन्य उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Potka : रंभा कॉलेज में कराटे स्वर्ण पदक विजेता युवराज सरदार व बॉक्सर शुभ्रा ज्योति सम्मानित



















































