जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। इस अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आर के सिंह, ट्रिम फैक्ट्री एवं सीपीएस की जीएम श्रीमती किरण नरेंद्रन , ईआर हेड सौमिक रॉय समेत अन्य मौजूद थे। शिविर के दौरान पच्चास से ज्यादा बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य के हाथों सम्मानित किया गया। अध्यक्ष एवं महामंत्री ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया।



















































