Potka : राम और कृष्ण का सम्मिलित स्वरूप ही रामकृष्ण परमहंस हैं: सुनील दे

पोटका : पोड़ा भालकी गांव में माताजी आश्रम, हाता द्वारा आयोजित आठ दिवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव का पंचम दिवस श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संध्या आरती से हुई, जिसे सुधांशु शेखर मिश्र ने संपन्न कराया। स्वागत कर्ण मंडल ने किया, जबकि शंकर चंद्र गोप ने महेंद्र गुप्त के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता सुनील कुमार दे ने कहा कि राम और कृष्ण का सम्मिलित स्वरूप ही रामकृष्ण परमहंस हैं, जिन्होंने सभी वर्गों के लोगों को समान रूप से अपनाकर धर्म को सरल बनाया। बादल मामा ने कथामृत पाठ करते हुए रामकृष्ण को “विवाद भंजन ठाकुर” बताया। भारती मंडल ने मां शारदा देवी तथा स्वदेश मंडल ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का पाठ किया। भक्ति गीत, हरिनाम संकीर्तन और हरिलूट के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्सव में भाग लिया। संचालन सुनील कुमार दे और धन्यवाद ज्ञापन मुकुल मंडल ने किया।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : अज्ञात वाहन से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, कटक निवासी चालक बाल-बाल बचा

Spread the love

Related Posts

Bahragora : किस्कू ब्रदर्स ने जीता अंगारीशोल फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के अंगारीशोल फुटबॉल मैदान में ए स्टार स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में किस्कू ब्रदर्स ने शानदार प्रदर्शन करते…

Spread the love

Jadugora : यूसिलकर्मी अरुण बर्मा के निलंबन निर्वाह भत्ते पर श्रम कोर्ट में सुनवाई

कंपनी प्रबंधन को 15 सितंबर तक भुगतान पर पुनर्विचार की मिली मोहलत जादूगोड़ा : यूसिलकर्मी अरुण बर्मा के निलंबन अवधि के निर्वाह भत्ते से जुड़े मामले में चाईबासा सहायक श्रमायुक्त (केंद्रीय)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time