Gua : उद्घाटन की राह देख रहा बड़ाजामदा का नया बस स्टैंड, देखरेख के अभाव में हो रहा जर्जर

गुवा : पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा के भट्टीसाई स्थित नया बस स्टैंड वर्षों से उद्घाटन का इंतजार कर रहा है। यात्रियों की सुविधा के उद्देश्य से बनाए गए इस बस स्टैंड का निर्माण तो पूरा हो गया, लेकिन आज तक इसे आम जनता के लिए शुरू नहीं किया गया। परिणामस्वरूप करोड़ों की लागत से तैयार यह सुविधा केंद्र अनुपयोगी होकर बदहाली का शिकार बन गया है। बस स्टैंड परिसर में यात्री शेड समेत कई आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई थीं, ताकि यात्रियों को धूप, बारिश और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिल सके। लेकिन लंबे समय से बंद पड़े रहने के कारण परिसर में झाड़ियां उग आई हैं और भवन की स्थिति भी धीरे-धीरे जर्जर होती जा रही है। देखरेख के अभाव में पूरा परिसर वीरान नजर आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस स्टैंड का संचालन शुरू हो जाए तो यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही बड़ाजामदा की यातायात व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित हो सकेगी। उनका आरोप है कि संबंधित विभाग और प्रशासन की उदासीनता के कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना वर्षों से अधर में लटकी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि नए बस स्टैंड का जल्द उद्घाटन कर इसे आम जनता के लिए चालू किया जाए। साथ ही परिसर की साफ-सफाई, मरम्मत और नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकारी धन का सदुपयोग हो सके और लोगों को इस सुविधा का वास्तविक लाभ मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : पेड़ों की अवैध कटाई और पुरानी इमारत ढहाने पर मुखिया व ग्रामीणों ने जताया कड़ा विरोध, वन विभाग से की जांच की मांग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में सीबीएसई बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के एआईएसएसई (कक्षा 10) एवं एआईएसएससीई (कक्षा 12) के सफल विद्यार्थियों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह…

Spread the love

Potka : कोवाली थाना में कम्युनिटी पुलिसिंग बैठक का आयोजन, लोगों ने खुलकर रखीं समस्याएं

पोटका : आमलोंगो एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को कोवाली थाना परिसर में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत शांति समिति की बैठक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time