पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने जनप्रतिनिधि होने के साथ अब विधि शिक्षा की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। उन्होंने को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में एलएलबी पाठ्यक्रम में नामांकन लिया है। वर्ष 2025 से 2028 तक चलने वाले इस सत्र में वह अपनी विधि की पढ़ाई पूरी करेंगी।
मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है, ताकि लोग अपने मौलिक अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं को समझ सकें। उनका मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण कई लोग मानसिक, सामाजिक और आर्थिक शोषण का शिकार हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने समाज के साथ-साथ गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगी। विशेष रूप से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए वह सक्रिय भूमिका निभाना चाहती हैं।
मुखिया के इस निर्णय की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए विधि शिक्षा प्राप्त करने का उनका प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है और इससे ग्रामीणों को भविष्य में कानूनी मार्गदर्शन का भी लाभ मिल सकेगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे सीएचआरओ डीपी नांबियार, हुआ अभिनंदन
There is no ads to display, Please add some



















































