बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर गोस्वामी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार दिहाड़ी मजदूर, चदनाशोल गांव निवासी बुपला मुण्डा गंभीर रूप से घायल हो गए, जो रोज की तरह अपनी साइकिल से काम पर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार (WB23K7197) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित और सराहनीय कदम उठाते हुए तुरंत 108 एम्बुलेंस बुलाई और घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तुरंत पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा (ओडिशा) रेफर कर दिया, जहाँ फिलहाल उनका उपचार जारी है; वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता से पीछा कर दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें :Bahragora : रथयात्रा पर केसरदा में युवाओं और महिलाओं ने किया रिकॉर्ड रक्तदान, एनपीजेपी की पहली पहल रही बेहद सफल
There is no ads to display, Please add some


















































