Gua : बेटों की जान बचाने में पिता की चली गई जान, गुवा में शोक की लहर

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के लोहार बस्ती निवासी दामु हेंब्रम ने अपने दो बेटों की जान बचाने के दौरान अपनी जान गंवा दी। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार सुबह ठाकुरा गांव स्थित कारो नदी में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, दामु हेंब्रम अपने दो बेटों के साथ नहाने के लिए कारो नदी गए थे। नहाने के दौरान दोनों बेटे नदी के तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। बेटों को संकट में देख दामु हेंब्रम बिना देर किए नदी में कूद पड़े। उन्होंने साहस और सूझबूझ से दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन स्वयं गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें नदी से बाहर निकालकर गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गुवा क्षेत्र में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दामु हेंब्रम के इस साहसिक बलिदान की क्षेत्र में हर कोई भावुक होकर चर्चा कर रहा है। ज्ञात हो कि दामु हेंब्रम गुवा सेल खदान के ओएचपी विभाग में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : किरीबुरू–मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर बड़ा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, यातायात बाधित

Spread the love

Related Posts

Ranchi : एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, प्राचार्य ने कहा- त्योहार न केवल जीवन की एकरसता को दूर करते हैं,बल्कि बच्चों को संस्कृति से भी जोड़ते हैं

रांची (संगीता पाण्डेय) : एस.आर.डीएवी.पब्लिक स्कूल,पुंदाग में धूम – धाम से जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर ईईडीपी विभाग के बच्चों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए ।नन्हें – मुन्ने…

Spread the love

Jamshedpur : ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जमशेदपुर से कोलकाता जाएगा 30 सदस्यीय दल

जमशेदपुर : सनशाइन मार्शल आर्ट अकादमी के तत्वावधान में 30 बच्चों का एक दल द्वितीय ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कोलकाता जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time