गुवा : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद का पुनर्गठन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक सूत्रों के साथ हुई। सी० सी० ए० विभाग के द्वारा छात्रों एवं शिक्षकों के बीच मतदान पद्धति से हेड बॉय, हेड गर्ल आदि पदों के लिए चुनाव संपन्न हुआ।विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शशिकला ने चयनित परिषद के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के संपूर्ण छात्र-छात्राओं को चार हाउस में बाँटकर विभिन्न पदों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
इस चुनाव का उद्देश्य विद्यालय में शिक्षा का समुचित माहौल एवं अनुशासन व्यवस्था को दुरुस्त करना है। उम्मीद है कि चयनित मंडली अपना काम पूरी ईमानदारी, लगन और निष्ठा से करेगी।बतौर सी० सी० ए०प्रभारी कुल 36 पदों के लिए 200 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें हेड बॉय के लिए कक्षा द्वादश के संजय हासदा एवं हेड गर्ल के लिए पूर्णिमा कुमारी का चयन हुआ है।
डिप्टी हेड बॉय में कक्षा द्वादश से प्रियदर्शी, डिप्टी हेड गर्ल के लिए कक्षा द्वादश से मल्लिका नूर, विद्यालय प्रिफेक्ट (छात्र) – प्राथो दास, विद्यालय प्रिफेक्ट (छात्रा) – प्रज्ञांश्री मिश्रा, विद्यालय सांस्कृतिक कप्तान कक्षा द्वादश से कोमल कुमारी, विद्यालय अनुशासन कप्तान कक्षा एकादश से यशकीर्ति, विद्यालय वातावरण कप्तान कक्षा एकादश से जीशान एवं विद्यालय खेल कप्तान कक्षा एकादश से भव्यलाल का चयन किया गया।
वृजानंद सदन से कप्तान के लिए कक्षा एकादश के अनित बोस, दयानंद सदन से कप्तान के लिए कक्षा एकादश की प्रियंका महाली, हंसराज सदन से कप्तान के लिए कक्षा द्वादश से मयूर कुमार एवं श्रद्धानंद सदन से कप्तान के लिए कक्षा एकादश से यशकीर्ति का चयन हुआ है।मौके पर सी० सी० ए० प्रभारी के द्वारा बच्चों को ईमानदारी एवं निष्ठा की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया। मौके पर सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Gua : बेटों की जान बचाने में पिता की चली गई जान, गुवा में शोक की लहर



















































