Potka : ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर अंचल कार्यालय में ग्राम प्रधानों की बैठक, जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को पोटका अंचल कार्यालय में ब्रेन मलेरिया की रोकथाम एवं जनजागरूकता को लेकर ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मलेरिया पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका के प्रभारी डॉ. सुकांत सीट तथा अंचलाधिकारी (सीओ) निकिता बाला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने गांवों में ग्राम सभा के माध्यम से लोगों को ब्रेन मलेरिया के प्रति जागरूक करें। ग्रामीणों को मलेरिया के लक्षण, समय पर जांच कराने, नियमित रूप से दवा लेने तथा मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि ब्रेन मलेरिया की रोकथाम में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। ग्राम प्रधान गांव स्तर पर लोगों को जागरूक कर स्वास्थ्य विभाग के अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएं, ताकि समय रहते संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सके और किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

इसे भी पढ़ें : Potka : मुखिया की पहल से दो ड्रॉपआउट छात्राओं का हुआ पुनः नामांकन, शिक्षा से जोड़ने का अभियान जारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, अगले आदेश तक ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रभारी श्री के. राजू के दिशा-निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश…

Spread the love

Ranchi : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

सौदान सिंह एवं पवन साईं से अमरप्रीत सिंह काले ने की शिष्टाचार मुलाकात रांची :  भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time