Jadugora : डोमजूडी गांव में प्रभु जगन्नाथ महोत्सव में पहुंचे दर्जनों गांव के श्रद्धालु, निकाली गई भव्य रथ यात्रा

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र के डोमजूडी ( जादूगोड़ा ) गांव में दूसरे दिन शुक्रवार को प्रभु जगन्नाथ महोत्सव।हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के दूर दराज के दर्जनों गांव के श्रद्धालु रथ यात्रा में हिस्सा लिया। इधर डोमजूडी गांव में सार्वजनिक रथ यात्रा कमिटी की ओर से भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा पूरे विधि-विधान के साथ निकाली गई। जय जगन्नाथ के उदघोष व पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज से डोमजूडी गांव भक्तिमय हो गया। सड़कों की संख्या में महिला पुरुषों समेत हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा, जहां लोग रथ की एक झलक पाने और पवित्र रथ को छूकर आशीर्वाद लेने के लिए उत्साहित दिखे। इस बाबत नवदीप दास, उपमुखिया जय गोपाल दास ने कहा कि इस गांव में दूसरे दिन शुक्रवार को मदन मोहन मंदिर से भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी बाड़ी नवदीप दास के घर पहुंचे जहां अगले आठ दिनों तक नवदीप दास के घर कर विश्राम करेंगे, जहां प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। आठ दिनों के बाद आगामी 25 जुलाई को ‘घुरती रथ यात्रा’ के माध्यम से प्रभु पुनः अपने मुख्य हरि मोहन मंदिर लौटेंगे। कार्यक्रम को सफल बनने में डोमजूडी गांव सार्वजनिक रथ यात्रा समिति की ओर से नवदीप दास , विद्या दास, जय गोपाल दास ( उपमुखिया) लखी दास, हरिहर दास बबलू दास,श्रीकांत दास,जितेंद्र दास, नवदीप दास,प्रदीप दास समेत भारी संख्या में ग्रामीणों ने पवित्र रथ यात्रा में भाग लिया।जिसकी शुरुआत स्वर्गीय नोनी गोपाल दास द्वारा प्राचीन काल में की गई थी।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : रथयात्रा पर केसरदा में युवाओं और महिलाओं ने किया रिकॉर्ड रक्तदान, एनपीजेपी की पहली पहल रही बेहद सफल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, अगले आदेश तक ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रभारी श्री के. राजू के दिशा-निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश…

Spread the love

Ranchi : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

सौदान सिंह एवं पवन साईं से अमरप्रीत सिंह काले ने की शिष्टाचार मुलाकात रांची :  भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time