Bahragora : प्रशासनिक उदासीनता की भेंट चढ़ती खण्डामौदा-चंदरपुर सड़क की जर्जर पुलिया, ‘मौत का कुआं’ बनने से अब तक आधा दर्जन लोगों ने गंवाई जान

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत खण्डामौदा से चंदरपुर चौक को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित एक जर्जर पुलिया इन दिनों राहगीरों के लिए साक्षात ‘मौत का कुआं’ साबित हो रही है, जहां दोनों ओर लगभग 30 से 40 फीट गहरी खाई और रेलिंग विहीन असुरक्षित ढांचे के कारण अब तक करीब आधा दर्जन लोग तथा कई मवेशी अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रतिदिन भारी आवागमन वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग की इस बदहाली को लेकर भाजपा नेता ऋषि सारंगी द्वारा बड़े पैमाने पर आंदोलन करने समेत स्थानीय विधायक समीर मोहंती और उपायुक्त (डीसी) को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की गुहार भी लगाई जा चुकी है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण ग्रामीणों को अब तक सिर्फ खोखले आश्वासन ही नसीब हुए हैं। बार-बार होने वाले इन दर्दनाक हादसों से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय अविलंब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा नई पुलिया का निर्माण कराने की पुरजोर मांग की है ताकि भविष्य में किसी और मासूम की जान न जाए।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा के मौदा गांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा इलाका

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : रांची हाईकोर्ट के फैसले में जमशेदपुर के अधिवक्ता अनिकेत ओझा को मिली विशेष सराहना, मृत भारी वाहन चालक के परिवार का मुआवजा 5.76 लाख से बढ़कर 18.30 लाख हुआ

    जमशेदपुर : झारखंड हाईकोर्ट ने एक पीड़ित परिवार को राहत देते हुए मृत भारी वाहन चालक जहांगीर खान के परिवार को मिलने वाले मुआवजे को 5.76 लाख से बढ़ाकर 18.30…

    Spread the love

    Jamshedpur : भारी बारिश एवं नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी के बाद फॉगिंग-ब्लीचिंग का डीसी ने दिया निर्देश

    जमशेदपुर : लगातार हुई बारिश के कारण खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न जलजमाल की स्थिति को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन ने संबंधित पदाधिकारियों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time