Gua : मानसिक बीमारी से जूझ रहे युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक

गुवा : किरीबुरू के मुर्गापाड़ा निवासी समर प्रसाद (20 वर्ष), पिता स्वर्गीय संजय प्रसाद ने रविवार दोपहर करीब 2:45 बजे अपने चाचा विनोद प्रसाद के सेल प्रबंधन आवास में गमछे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार समर पिछले तीन महीने से मानसिक बीमारी का उपचार रांची स्थित रिनपास अस्पताल में करा रहा था। इलाज के बाद उसकी स्थिति में काफी सुधार भी देखा जा रहा था। बताया गया कि घटना के समय उसके चाचा विनोद प्रसाद वाहन का टायर बनवाने हिलटॉप गए हुए थे। घर में केवल चाची और समर मौजूद थे। चाची के अनुसार समर ने नहाने की बात कहकर उनसे कपड़े और गमछा मांगा। कपड़े देने के बाद वह पड़ोस में चली गईं। इसी बीच समर ने घर का मुख्य दरवाजा बंद कर पंखे से गमछे के सहारे फंदा लगा लिया।कुछ देर बाद आवाज सुनकर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। तत्काल उसे सेल अस्पताल, किरीबुरू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि समर के माता-पिता का कई वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। इसके बाद उसके चाचा-चाची ने उसे अपने पुत्र की तरह पाल-पोसकर बड़ा किया और उसकी हर जरूरत का ध्यान रखा। मानसिक बीमारी के इलाज के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। समर की असामयिक मौत से मुर्गापाड़ा एवं आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चाचा-चाची ने समर के पालन-पोषण और इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। ऐसे में उसका यह कदम पूरे क्षेत्र के लिए बेहद दुखद और हैरान करने वाला है।

इसे भी पढ़ें : Gua : 11 केवी लाइन पर काम के दौरान बड़ा हादसा, करंट से झुलसे दो संविदा श्रमिक, ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस की बोलानी लौह अयस्क खदान में हुआ हादसा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : परविंदर सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, अगले आदेश तक ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रभारी श्री के. राजू के दिशा-निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश…

Spread the love

Ranchi : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

सौदान सिंह एवं पवन साईं से अमरप्रीत सिंह काले ने की शिष्टाचार मुलाकात रांची :  भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time