बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली गई। प्रातः काल से ही मंदिर में चले विशेष पूजा-अर्चना के दौर के बाद महाप्रभु के अलौकिक श्रृंगार व भव्य महाआरती के साथ भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र को रथ पर विराजमान कराया गया। इसके उपरांत, स्थानीय कीर्तन मंडलियों के मधुर ‘हरीनाम संकीर्तन’ और श्रद्धालुओं के गूंजते ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों के बीच रथयात्रा पुनः मुख्य जगन्नाथ मंदिर पहुंची, जहां विशेष आरती के बाद तीनों विग्रहों को पूर्ण विधि-विधान व परंपरा के अनुसार मंदिर के गर्भगृह में स्थित मुख्य सिंहासन पर प्रतिस्थापित कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में चरमराई बिजली व्यवस्था पर भड़की भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन


















































