बहरागोड़ा : श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर बहरागोड़ा का पूरा इलाका भगवान भोलेनाथ की भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आया। सुबह के पहले प्रहर से ही क्षेत्र के तमाम छोटे-बड़े शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी भीड़ ने जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। त्रि-राज्यीय सीमा (झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा) पर स्थित प्रसिद्ध पौराणिक चित्रेश्वर शिव मंदिर श्रद्धालुओं की अपार आस्था का मुख्य केंद्र बना रहा, जहाँ हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, दुग्धाभिषेक और जल अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। पूजा-अर्चना को सुगम व अनुशासित बनाए रखने के लिए मंदिर प्रबंधन ने अरघा प्रणाली लागू की थी, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु बरसोल थाना पुलिस हर मोड़ पर मुस्तैद दिखी। इसी कड़ी में बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र के पाटपुर, थाना परिसर, महूलडांगरी, डूंगरी तथा भंडारसोल स्थित शिव मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जिससे पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय शिव शंभू’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : काजू जंगल में हाथियों की धमक से मानुषमुड़िया में दहशत, मटिहाना-चाकुलिया मार्ग पर खतरा



















































