बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बेनासोली स्थित काजू जंगल में आधा दर्जन से अधिक जंगली हाथियों के अचानक आ धमकने से मानुषमुड़िया और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल है। शाम ढलते ही भोजन और पानी की तलाश में हाथियों का यह झुंड मटिहाना-चाकुलिया मुख्य मार्ग पर आ जमा होता है, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई है और किसानों को अपनी धान की फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है। हालांकि, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की ट्रैकिंग कर रही है और उन्हें सुरक्षित तरीके से वापस घने जंगलों में भेजने की मशक्कत में जुटी है। विभाग ने लोगों से रात के वक्त सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की सख्त अपील की है, जबकि स्थानीय ग्रामीण इस खौफनाक समस्या से निजात पाने के लिए प्रशासन से स्थायी समाधान की गुहार लगा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में संगठन मजबूती को लेकर जेएलकेएम की मंथन बैठक, कई पदों के लिए आए एक से ज्यादा आवेदन
There is no ads to display, Please add some


















































