बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के लालसाईं और चांदड़ा समेत विभिन्न इलाकों में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों में हड़कंप मच गया है। कार्यपालक अभियंता अमीर हमजा के नेतृत्व और कनीय विद्युत अभियंता तापस मंडल की टीम द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान 8 लोग मीटर बाईपास और अवैध हुकिंग के जरिए बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विगसन होटल के मालिक दिनेश बिग पर सर्वाधिक 1,46,550 रुपया और अजंता होटल के जितेंद्र कुमार सिंह पर 26,645 रुपया सहित नारायण मंडल, बिमल महापात्र, संजय बेरा, सीमांतो मंगल, मधुकर मंगल और मानिक डे पर कुल 2,34,445 रुपया का भारी जुर्माना लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने सभी आठों आरोपियों के खिलाफ बरसोल थाने में विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज करा दी है। अधिकारियों ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, इसलिए उपभोक्ता कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए केवल वैध कनेक्शन का ही इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : काजू जंगल में हाथियों की धमक से मानुषमुड़िया में दहशत, मटिहाना-चाकुलिया मार्ग पर खतरा



















































