जमशेदपुर : यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन सोशल जस्टिस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास के नेतृत्व में झारखंड टीम के द्वारा,कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में गोलमुरी पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास ने कहा कि संगठन पूरे देश में समाज सेवा और देश सेवा से जुड़े की कार्य करती है । कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर संस्था ने देश के प्रति अपनी भक्ति प्रदर्शित की। मौके पर कुमार दास के साथ, प्रदेश संरक्षक गोपाल कृष्ण, जिला अध्यक्ष देबाशीष चंद्र, जिला महिला उपसचिव स्वाती राव, ब्लाॅक सचिव शंकर महंती, ब्लॉक उपसचिव पूनम सिंहा, कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने विजय दिवस पर वीर नारी, शहीदों के परिजन व पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित



















































