Jhargram : झाड़ग्राम में ‘जी राम जी’ पंचायत सम्मेलन का आयोजन, ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान

झाड़ग्राम : जिला प्रशासन एवं झाड़ग्राम अनुमंडल प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम हॉल में ‘विकसित भारत-जी राम जी’ पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ पश्चिम बंगाल सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. आकांक्षा भास्कर, अनुमंडल पदाधिकारी अनिंदिता राय चौधरी, झाड़ग्राम विधायक लक्ष्मीकांत साऊ, बिनपुर विधायक डॉ. प्रणत टुडू सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके बाद पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि मंत्री दिलीप घोष ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायतों का उद्देश्य केवल योजनाओं का संचालन नहीं, बल्कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के सरकारी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों से राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास तभी मजबूत होगा, जब योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

पंचायत सम्मेलन में उपस्थित लोग

सम्मेलन में ‘विकसित भारत-जी राम जी’ अभियान के तहत रोजगार सृजन, ग्रामीण आधारभूत ढांचे के विकास, वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने, जॉब कार्डधारकों को नियमित रोजगार उपलब्ध कराने तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष ऑडिट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया। साथ ही जंगलमहल क्षेत्र में हाथियों की समस्या एवं उसके स्थायी समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पंचायतों को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने पर विशेष बल दिया गया।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी विकास योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पंचायतों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति तेज करने, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पंचायत स्तर के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करते हुए ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और सुशासन को नई दिशा प्रदान करना रहा।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में जनगणना-2027 की शुरूआत, जिलाधिकारी ने पूर्व की जनगणना से जुड़ी तस्वीरों की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : SIT की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार, आठ वाहन व दो मोबाइल फोन बरामद

जमशेदपुर समेत कई थाना क्षेत्रों से चोरी कर ग्रामीण इलाकों में खपाते थे वाहन जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम में किशोरियों की समस्याओं के समाधान के लिए स्कूलों में गठित होगी प्रज्ञा टीम, वरीय शिक्षिका होंगी मेंटर 

झाड़ग्राम : किशोरियों की समस्याओं को शुरुआती स्तर पर पहचानकर समय रहते समाधान की दिशा में पहल करने के उद्देश्य से झाड़ग्राम जिले में ‘प्रज्ञा’ नामक नई पहल शुरू की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time