बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित वीणापाणि स्टेडियम में बुधवार को ‘बीसीएल सेशन-2’ फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने खिलाड़ियों से परिचय कर व किक मारकर फाइनल का शुभारंभ किया और युवाओं को खेल में अनुशासन बनाए रखकर राष्ट्रीय स्तर पर बहरागोड़ा का नाम रोशन करने का संदेश दिया। इसके बाद हुए धमाकेदार खिताबी मुकाबले में विनित वॉरियर्स ने केरूकोचा फाइटर को 2-0 से शिकस्त देकर ट्रॉफी के साथ 30,000 का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया, वहीं उपविजेता केरूकोचा फाइटर को 20,000 व ट्रॉफी मिली। आयोजन को सफल बनाने में असित मिश्रा, तपेश महापात्र, रंजीत बाला, गौरी शंकर महतो, पिकलु घोष, राहुल पंडित, संदीप सोरेन समेत ‘बहरागोड़ा यंग ग्रुप’ की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : संगठन की मजबूती,बूथ सशक्तिकरण तथा रविदास जयंती को लेकर बहरागोड़ा में भाजपा नेताओं का मंथन
There is no ads to display, Please add some


















































