बहरागोड़ा : गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी बहरागोड़ा मंडल ने ‘समरस दीप अभियान’ के जरिए संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती समारोह की शानदार शुरुआत की। मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अगुवाई में उदय सागर हनुमान मंदिर, पाटपुर शिव मंदिर और जगन्नाथ मंदिर समेत कई पूजा स्थलों पर दीपोत्सव का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री बापतू साव और महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर संत रविदास जी के सामाजिक न्याय, समानता और सद्भाव के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का व्रत लिया। इस मौके पर मंदिर के पुजारियों को अंग वस्त्र भेंट कर नमन किया गया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अपूर्व सुंदर दास, महादेव बैठा, कवीन्द्रनाथ कुंडू, मिहिर दलाई और मिंटू नायक सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भेदभाव से मुक्त और समर्थ भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का वचन दिया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गीता आश्रम में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा
There is no ads to display, Please add some


















































