बहरागोड़ा : प्रशासनिक कार्यप्रणाली में कसावट और सरकारी योजनाओं के धरातल पर सटीक क्रियान्वयन की जांच के लिए गुरुवार को एलआरडीसी नितिन निखिल सुरीन ने सांड्रा पंचायत का तूफानी दौरा किया। बीडीओ केशव भारती और सीओ राजाराम मुंडा संग संयुक्त रूप से निकली प्रशासनिक टीम ने जांझीया आंगनवाड़ी केंद्र, स्थानीय राशन दुकान, आडंग मध्य विद्यालय, सांड्रा स्वास्थ्य केंद्र तथा 15वें वित्त आयोग से जुड़ी योजनाओं और पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। जाँच के दौरान अधिकारियों ने बच्चों के पोषण आहार, स्कूल में पढ़ाई व मिड-डे मील का स्तर, राशन वितरण की पारदर्शिता और पंचायत कार्यालय से मिलने वाली जनसुविधाओं की ज़मीनी हकीकत जानी। सभी क्षेत्रों में काम मानक के अनुरूप और व्यवस्थाएं मुस्तैद मिलने पर एलआरडीसी ने गहरा संतोष व्यक्त किया। इस दौरान स्थानीय मुखिया, सेविका-सहायिका, शिक्षक, राशन डीलर और अंचल प्रशासन के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : गुरु पूर्णिमा पर बहरागोड़ा के मंदिरों में भाजपा का दीपोत्सव, पुजारियों को किया सम्मानित



















































