बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित विधायक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पंचायत सहायक संघ (गुड़ाबांदा प्रखंड) की एक अहम बैठक विधायक समीर कुमार मोहंती के साथ हुई। प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार करण की अगुवाई में पहुंचे संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को अपनी दो सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। इसमें लंबे समय से लंबित उचित मानदेय के निर्धारण और सेवाओं के स्थायीकरण की पुरजोर वकालत की गई। पंचायत सहायकों ने अपनी समस्याओं को साझा करते हुए राज्य सरकार तक अपनी बात पहुंचाने और न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान संघ के वरिष्ठ सदस्य कृपासिंधु दलाई, देवाशीष पातर, जयंत कुंडू, संजय पातर, सुरेंद्रनाथ मुर्मू, महेश्वर महतो एवं राम रंजन घोष प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Bahgragora : मानुषमुड़िया पंचायत भवन के पीछे सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, अंचलाधिकारी के निर्देश पर पहुंची जांच टीम
There is no ads to display, Please add some


















































