बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिसिया कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जमशेदपुर सीनियर एसपी डॉक्टर एहतेशाम वकारिब ने बहरागोड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के दौरान सीनियर एसपी ने थाने के विभिन्न अभिलेखों और अन्य कागजी प्रक्रियाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने पेंडिंग मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन के लिए थाना प्रभारी को विशेष दिशा निर्देश भी दिए। इसके अलावा क्षेत्र में आम नागरिकों के साथ दोस्ताना और बेहतर तालमेल स्थापित करने को लेकर भी कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।सीनियर एसपी के इस औचक निरीक्षण से पूरे थाना परिसर में कार्य के प्रति जवाबदेही और सतर्कता का माहौल देखने को मिला।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : पंचायत सहायकों ने उचित मानदेय और स्थायीकरण की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
There is no ads to display, Please add some


















































