Jamshedpur : जुगसलाई में राजस्थानी ब्राह्मण महिला संघ का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू

जमशेदपुर : जुगसलाई ऋषि भवन में श्री राजस्थानी ब्राह्मण महिला संघ की ओर से तीन दिवसीय राखी मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित मेले का उद्देश्य समाज की महिलाओं को मंच उपलब्ध कराने के साथ उनके हुनर और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। मेले का उद्घाटन श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष बोदुराम सेवदा, संरक्षक महावीर प्रसाद चौबे, जनार्दन प्रसाद शर्मा, महासचिव कौशल किशोर जोशी, प्रकाश जोशी, काशी प्रसाद चौबे, दिलीप शर्मा एवं मनोज शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर संघ के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला संघ की सदस्यों ने मेले के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। तीन दिनों तक चलने वाले मेले में आकर्षक राखियों के अलावा विभिन्न घरेलू एवं हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। ये स्टॉल आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आयोजन में निशा शर्मा, उषा शर्मा, प्रीति सेवदा, प्रीति शर्मा, सोनिका शर्मा, मीनू शर्मा, नुपुर शर्मा, रितु शर्मा सहित महिला संघ की कई सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी गोविन्द भारद्वाज ने दी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में श्री श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट की भजन संध्या में बाबा श्याम के भजनों की रसधार में खुब झूमे श्रद्धालु


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,236 मामलों का निपटारा, 88.13 लाख की हुई वसूली

झाड़ग्राम : जिला अदालत परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,236 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों के निस्तारण के दौरान विभिन्न मदों में कुल…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, धोलाबेड़ा की दुकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

बहरागोड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर बहरागोड़ा थाना पुलिस ने बुधवार शाम बांसदा पंचायत के धोलाबेड़ा गांव में बड़ी छापामारी कर अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time