बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को धार देने का शंखनाद किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य स्तरीय सदस्य स्वपन कुमार महतो ने वर्तमान केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि महंगाई, बेरोजगारी व कॉर्पोरेट लूट को छुपाने के लिए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का सहारा लिया जा रहा है, जिससे लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। उन्होंने बिजली संशोधन विधेयक 2025, शांति अधिनियम 2025, बीज विधेयक 2025 और स्थायी नौकरियों में ठेकेदारी प्रथा जैसी नीतियों को जनविरोधी करार देते हुए मजदूरों, किसानों व खेत मजदूरों से जेल भरो आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। महिला नेत्री पानमुनी माझी, झंटू सिंह और विद्यासागर मांडी के प्रभावी संबोधनों के बीच ममिता सबर, पप्पू दास, तारकेश्वर घोष, शंकर साहू, बिनेंद्र नायक, हरेंद्र हेंब्रम, अजय गोस्वामी व सुधीर सेनापति सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : कस्तुरबा की छात्राओं ने समझा खाकी का काम, कैसे आपातकाल में ‘डायल 112’ बनेगा मददगार



















































