Jamshedpur : मुर्गा महादेव मंदिर में श्याम भटली परिवार के 70 सदस्यों ने किया जलाभिषेक

जमशेदपुर : श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर मंडल के 70 सदस्यों द्धारा मुर्गा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। संस्था के अध्यक्ष गगन रूस्तगी एवं महासचिव ललित डांगा के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक यात्रा में परिवार के सदस्यों के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। मंदिर पहुंचने के बाद सभी सदस्यों ने स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद मंदिर समिति की ओर से भटली परिवार के सदस्यों का स्वागत किया गया तथा भगवान शिव की आरती की गई। सामूहिक ताली-कीर्तन और भक्ति गीतों से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। यात्रा के दौरान सभी सदस्यों के लिए रास्ते में नाश्ते और दोपहर के भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। धार्मिक उत्साह और आपसी सौहार्द के बीच यात्रा धूमधाम से संपन्न हुई। यात्रा में प्रमुख रूप से संदीप बजाज, प्रवीण भालोटिया, मनीष सिंघानिया, मदन अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, बिस्सू नरेडी, देवाशिस चौधरी, बंटी अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, धीरज चौधरी, मनोज खंडेलवाल, टिंकू बिनानी, सुरेंद्र शारदा, दीपक जैन, जीतू अग्रवाल, बंटी चंगिल, रामजी पारीक, राजेश अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, प्रथम डांगा, शिवम काबरा और चंदन कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। महिलाओं में पुष्पा देवी डांगा, पायल रूस्तगी, उमा डांगा, संजना अग्रवाल, नेहा भालोटिया, मेघा सिंघानिया, ऋतिका चौधरी, शीतल अग्रवाल और कंचन बिनानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मजदूर नेता माइकल जॉन के पुण्य तिथि पर यूनियन ने किया नमन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर के 86 साहित्य सेवियों को प्रदान किया गया ‘भारतेन्दु हरिश्चंद्र साहित्य सेवी सम्मान’

जमशेदपुर :  ‘सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन’ द्वारा ‘तुलसी जयंती समारोह’ के अन्तर्गत संस्थान के मानस सभागार में ‘ काव्य कलश सह साहित्य सेवी सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित…

Spread the love

Jamshedpur : बागबेड़ा में बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएसपी विधि-व्यवस्था से मिला प्रतिनिधिमंडल

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन, डीएसपी ने अनुसंधानकर्ता को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी का दिया निर्देश जमशेदपुर : शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time