Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 15.11 लाख मतदाता शामिल; 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

जमशेदपुर :  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले की प्रारूप मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) का प्रकाशन 05 अगस्त 2026 को कर दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि अब 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन और स्थानांतरण के लिए दावा एवं आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

जिले में कुल 15,11,805 मतदाता दर्ज

प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार पूर्वी सिंहभूम में कुल 15,11,805 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 7,52,533 पुरुष, 7,59,206 महिला और 66 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। जिले में 13,441 दिव्यांग मतदाता भी पंजीकृत हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि SIR-2026 के गणना चरण के दौरान कुल 19,07,244 मतदाताओं में से 5,57,321 का सत्यापन स्वयं (Mapped as Self) और 7,53,556 का सत्यापन माता-पिता/वंशज (Mapped as Progeny) के माध्यम से किया गया, जबकि 2,00,928 मतदाता मैप नहीं हो सके।

सत्यापन में बड़ी संख्या में मतदाता अनुपलब्ध या स्थानांतरित

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार 3,95,439 मतदाताओं का सत्यापन नहीं हो पाया। इनमें 49,448 मृत, 1,83,558 अनुपलब्ध/अनुपस्थित, 1,45,462 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 3,382 अन्य श्रेणी तथा 13,589 पहले से नामांकित मतदाता शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है, वे निर्धारित प्रपत्र-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिक भी आवश्यक घोषणा-पत्र के साथ आवेदन कर सकेंगे।

मतदान केंद्रों की संख्या 1922 से बढ़कर 2183 हुई

इस पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1,922 से बढ़ाकर 2,183 कर दी गई है, जिससे मतदाताओं को मतदान के दौरान अधिक सुविधा मिलने की संभावना है। दावा और आपत्ति दर्ज करने की अवधि 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 05 अगस्त से 03 अक्टूबर तक नोटिस चरण के अंतर्गत संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और अतिरिक्त निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा मामलों का निष्पादन किया जाएगा।

विशेष शिविर और होम-टू-रोल वेरिफिकेशन अभियान

मतदाताओं की सुविधा के लिए 08-09 अगस्त और 22-23 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां बीएलओ (BLO) आवेदन स्वीकार करेंगे। इसके अतिरिक्त 25 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक होम-टू-रोल वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाएगा। वहीं 15 अगस्त 2026 को पंचायत भवनों और शहरी वार्ड क्षेत्रों में ग्राम सभा और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। किसी भी जानकारी के लिए नागरिक मतदाता हेल्पलाइन 1950, ECINET मोबाइल ऐप या भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नंदिनी करूवा की शानदार सफलता पर मुखी समाज को गर्व, मुखी विकास समिति ने किया सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time