Bahragora : सीपीआई ने आरंग गांव से शुरू किया व्यापक जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ नाटक और पदयात्रा से जगाई अलख

बहरागोड़ा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की बहरागोड़ा इकाई द्वारा सांड्रा पंचायत स्थित आरंग गांव से झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर शनिवार को विशाल जनसंपर्क अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद आयोजित पदयात्रा बरासती, दीघब्रदा, मालुहा, केंदुआ महाकुड़िया, दरखुली और पाटपुर गांवों से गुजरी, जहां आयोजित जनसभाओं में पार्टी के जिला सचिव अंबुज ठाकुर, घनश्याम कुईला, भुवनेश्वर तिवारी, बहरागोड़ा लोकल कमेटी सचिव राम हरि बेरा, महेश बेसरा और गोवर्धन सिंह ने जनमुद्दों पर विचार रखते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

इसे भी पढ़ें : Bahragora :चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट चढ़ा एक और चिराग, गलत इंजेक्शन से बहरागोड़ा के युवक की दर्दनाक मौत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले- झारखंड न कभी झुका है, न झुकेगा

जमशेदपुर : वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर शनिवार को कदमा उलियान स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में स्तनपान दिवस मनाया गया, विद्यार्थियों ने किया जागरूक

पोटका: रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, करनडीह एवं सीएचसी जुगसलाई पहुंचकर मरीजों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time