पोटका : कोवाली पंचायत अंतर्गत पण्डियासाई गांव में जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, साल के करीब सात महीने तक गांव की मुख्य सड़क पानी में डूबी रहती है। सड़क पर जलजमाव के कारण छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं, बरसात के दिनों में कई घरों में पानी घुसने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। लगातार पानी जमा रहने से मिट्टी के घरों में नमी बढ़ने के कारण उनके क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक सड़क और नाली निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। सूचना मिलने पर समाजसेवी दुखनी सोरेन एवं शंकर मुंडा गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजेश बास्के व सौरभ कुमार मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क एवं नाली निर्माण कराने की मांग की।
इसे भी पढ़ें : Potka : एक सप्ताह से अंधेरे में सीधाडीह के 30 परिवार, ट्रांसफार्मर के सामने ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन



















































