जमशेदपुर : सावन माह के आमवस्या के शुभ अवसर पर बुधवार को जुगसलाई दुखु मार्केट के पास रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड़ स्थित शनिदेव मन्दिर में शनि ग्रह शांति यज्ञ (हवन) और तेलाभिषेक पूजा का आयोजन दामोदर शनि बाबा के सानिघ्य में देश की उन्नति (प्रगति) के लिए किया गया। तेलाभिषेक पूजा मुख्य रूप से न्याय के देवता भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए की जाने वाली एक विशेष अनुष्ठानिक पूजा है।
पंडित अशोक शर्मा की देेखरेख में पांच पंडितों द्धारा आमवस्या के शुभ अवसर पर पूजा एवं हवन के बाद शिव चर्चा की गयी। सुमन के नेतृत्व में अनिता, बेबी, डॉली, सपना, रानी एवं शिवानी आदि महिलाओं की टीम ने हर हर भोला हर हर भोला गुरू कीर्तन…, मेरे भोले का डमरू बाजे…, के भजन से शिव चर्चा का शुभारंभ किया। शिव महिमा के बारे में लोगों को बताया और चर्चा की।
इस दौरान महिलाओं ने भजनों के माध्यम से यह संदेश दिया कि इस संसार से मुक्ति का एक उपाय हैं शिव का अपना गुरू मानना। दामोदर शनि बाबा ने कहा सभी के गुरु एकमात्र शिव हैं। शिव भक्ति और चर्चा करने से जीवन के सभी दुःख व कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि शिव शिष्य बनने से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लेकर शनि बाबा का आशीष और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।
दोपहर में 0130 बजे से प्रसाद का वितरण आरंभ हुआ, जो संध्या 5 बजे तक चला। पूजा के सभी कार्यक्रम दामोदर शनि बाबा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। हर-हर महादेव और जय शनिदेव की गुंज से शनि मंदिर गुंजायमान हो उठा। महिलाओं के भजन, कीर्तन और संगीत से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया था। आज के इस धार्मिक अनुष्टान को सफल बनाने में प्रमुख रूप से पंडित अशोक शर्मा, मेनका सरदार, बड़ेलाल दूबे, अर्चना दूबे, अरविन्द मिश्रा, धर्मेन्द्र शर्मा, आयुषी शर्मा, नन्दकिशोर ठाकुर प्रवीण सेठी, रामजी मिश्र, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल


















































