Jamshedpur : जमशेदपुर में वैश्विक डिज़ाइन से प्रेरित आधुनिक फर्नीचर लेकर आ रहा है आर्कुरा, एक्सक्लूसिव शो रूम का उद्घाटन 16 को

जमशेदपुर : नया डिज़ाइन-केंद्रित होम लाइफस्टाइल ब्रांड आर्कुरा 16 अगस्त रविवारा को जमशेदपुर में अपना 5,000 से अधिक वर्ग फुट का फ्लैगशिप शोरूम खोलने जा रहा है। यह ब्रांड शहर के उन होमओनर्स के लिए समकालीन (कंटेम्पररी) फर्नीचर का एक खास कलेक्शन ला रहा है, जिन्हें अब तक आधुनिक डिज़ाइन, उच्च गुणवत्ता और भरोसेमंद सेवा के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। टेक्नो टॉवर डोबो में 16 अगस्त को शोरूम के आधिकारिक शुभारंभ के साथ जमशेदपुर के निवासियों को अब अपने शहर में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का होम इंटीरियर अनुभव मिलेगा।

इस संबंध में गुरूवार को ब्रांड की शुरुआत करने वाले अतुल मोदी और राशी बागरोडिया मोदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए आगे बताया कि आर्कुरा की सोच इस विश्वास पर टिकी है कि फर्नीचर सिर्फ खाली जगह को नहीं भरता, बल्कि यह हमारे रहने, साथ बैठने, आराम करने और जुड़ने के अंदाज को भी गढ़ता है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिए खास सुविधाएँ हैं, जैसे- घर की जगह और आकार के हिसाब से सही पीस चुनने के लिए विशेषज्ञ टीम। पेशेवर डिज़ाइन और इंटीरियर सलाह के लिए देशभर के इंटीरियर डिज़ाइनरों के साथ साझेदारी।

ऐसे फर्नीचर पीस जो कमरे के स्पेस को दबाते नहीं, बल्कि उसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। ब्रांड का यह नया कलेक्शन वैश्विक डिज़ाइन से प्रेरित है, जिसे भारतीय जीवनशैली और घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें लिविंग, डाइनिंग, बेडरूम और एक्सेंट फर्नीचर की विस्तृत श्रृंखला शामिल है। मालूम हो कि अमरीका में अपने सफल पेशेवर करियर के बाद भारत लौटे इस संस्थापक जोड़े ने अंतरराष्ट्रीय डिज़ाइन समझ और भारतीय घरों की वास्तविक ज़रूरतों को मिलाकर आर्कुरा की नींव रखी है।

जमशेदपुर जैसे उभरते शहरों में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक फर्नीचर की सीमित उपलब्धता के कारण ग्राहकों को अक्सर कोलकाता, बेंगलुरु या मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था। दूसरी ओर, ऑनलाइन खरीदारी में मटेरियल, फिनिश और आराम का सही अंदाजा लगाना कठिन होता है। आर्कुरा का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ही एक ऐसा गंतव्य (डेस्टिनेशन) प्रदान करना है, जहाँ ग्राहक सामान को खुद देखकर, छूकर और परखकर खरीद सकें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 15 अगस्त को गोपाल मैदान में उपायुक्त फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, डीसी-एसएसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : दो दिनों से सड़क पर गिरा है कंटीले पेड़ की टहनी , जिम्मेदार बेखबर

जमशेदपुर : नीलडीह इवनिंग क्लब के पास मुख्य सड़क पर जंगली जलेबी के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा है। पिछले दो दिनों उक्त पेड़ की टहनी खतरनाक…

Spread the love

Jamshedpur : 28 सितंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आमबागान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकलेगा मार्च

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time