पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम के प्रति लोगों को जागरूक किया। “युवा शक्ति” के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसिपल डॉ. किरण पांडे, अबीर भट्टाचार्य, उमा तिवारी, पूनम जोजो सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 15 अगस्त को गोपाल मैदान में उपायुक्त फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, डीसी-एसएसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

















































