Jamshedpur : बनारस के प्रख्यात गंगा घाट की तर्ज पर सूर्य मंदिर छठ घाट पर हुई महाआरती, आस्था का दिखा अद्भुत नजारा

जमशेदपुर : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रावण माह के उपलक्ष्य में सोमवार को संध्याकाल में बनारस के प्रख्यात गंगा घाट की तर्ज पर आयोजित महाआरती में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। आसमान से बरसते बादलों के बीच विश्व विख्यात बनारस के गंगा आरती की तर्ज पर आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ मौजूद रही। झमाझम बारिश के बावजूद सभी भक्त आरती में तल्लीन दिखे। सोमवार शाम से हो रहे बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था डिगी नहीं और सभी पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ आरती में मग्न रहे।

इस भव्य महाआरती को देखने के लिए सिदगोड़ा समेत आसपास के क्षेत्र के हजारों लोग सम्मिलित हुए और महाशिवालय की आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। सूर्य मंदिर के छठ घाट के अविरल छल-छल करते जल के बीच आयोजित महाआरती का भव्य और दिव्य दृश्य बहुत मनोरम लग रहा था। महाआरती में पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। बनारस से आये पंडितों एवं जमशेदपुर के 15 सदस्यीय पंडितों के समूह ने भक्ति से ओतप्रोत एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की।

बनारस से आये पंडितों ने बनारस के गंगा घाट के जैसे आरती प्रारंभ की तो लोग बस देखते ही रह गए। घंट- घड़ियाल व शंख ध्वनि के बीच महाआरती के स्वर से पूरा वातावरण झंकृत हो गया। एक घंटे तक चली महाआरती के दौरान भोलेनाथ के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस दौरान पूरे विधि-विधान के साथ छठ घाट के बीच में मौजूद महाशिवालाय की भव्य एवं दिव्य महाआरती की गयी। शंख, डमरू, घरीघंट की ध्वनि के बीच आतिशबाजी कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए। श्रद्धालुओं ने कहा कि आज हमें माँ गंगा और भगवान भोलेनाथ के साथ इंद्रदेव का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

गंगा आरती आयोजन के प्रभारी एवं मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी ने कहा कि सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में काशी के गंगा घाट की तर्ज पर महाआरती सम्पन्न हुई। शाम से हो रही बारिश के बीच काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया। आरती के दौरान झमाझम बारिश से ऐसा प्रतीत हुआ कि भगवान इंद्रदेव भी सभी भक्तों को आशीर्वाद देने आए हैं। वहीं, उन्होंने आरती में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। इस दौरान सूर्य मंदिर के सभी पदाधिकारियों के साथ कई वरिष्ठ सदस्यगण एवं हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : :सुंदरनगर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बना दिया मालगोदाम, प्रशासन ने चिपकाया नोटिस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

Spread the love

Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time