जमशेदपुर : श्री श्री साकची बाजार शिव मंदिर में मंगलवार को भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा शिव मंदिर कमिटी के सुभाष शाह एंव उमेश शाह परिवार द्धारा किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल होकर भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक किये। पंडित बिपीन के नेतृत्व में शहर के 11 विद्धवान पंडितों ने सामूहिक रूप से विधिवत पूजा संपन्न करायी। मंगलवार सुबह 10 बजे से शिव पूजन तथा दोपहर एक बजे से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक किया गया। संध्या 5 बजे से भोले बाबा का विशेष श्रृंगार एवं महाआरती की गयी। फूलों की लड़ियों से सजे भोले बाबा का विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित कर रही थी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया गया। दिन भर ओम नमः शिवाय, जय जय भोलेनाथ, हर हर महादेव के जयघोष से मंदिर गूंजते रहा। इस दौरान मंदिर के आस-पास का क्षेत्र धार्मिक मय हो गया था। मंदिर में दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। इस मौके पर प्रमुख रूप से गिरधारी लाल खेमका, निर्मल काबरा, बी महेश्वरी, अरूण बांकरेवाल, अशोक मोदी, कमलेश चौधरी, बजरंग लाल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, लालचंद अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, बबलु मिनी अग्रवाल, आशीष खन्ना, गौरव जवानपुरिया, प्रमोद खन्ना, मुरारी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नारायणी धाम में दादी जी का सवा लाख फूलों से दिव्य अभिषेक 22 को



















































