पोटका : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को पोटका, जादूगोड़ा में बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। संगठन ने बताया कि असम और ओडिशा में बाढ़ से भारी तबाही हुई है, वहीं झारखंड समेत देश के कई हिस्से भी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। संगठन द्वारा विभिन्न राज्यों में राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जिसके लिए आर्थिक सहयोग जुटाया जा रहा है। अभियान में जादूगोड़ा के दुकानदारों और आम लोगों ने सहयोग किया। मौके पर कृष्ण चंद्र साहू, धीरेन भकत, पानमनी सिंह मुंडा, अंबिका महतो समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Potka : कोवाली पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर व लापता व्यक्ति को परिजनों से मिलाया
There is no ads to display, Please add some



















































