जमशेदपुर : वैली व्यू स्कूल में पहली बार कैरियर माइल स्टोन के सौजन्य से क्लास दसवीं से क्लास बारहवीं के बच्चों के लिए कैरियर मेला का आयोजन हुआ।मेला का उद्घाटन करते हुए प्रिंसीपल मिक्की सिंह ने बच्चो को प्रेरित करते हुए सुझाव दिए कि मन में जितनी भी दुविधा हो आप इस मंच से क्लियर करे और खुलकर बातें करें। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मेले के संचालनकर्ता वाइस प्रिंसिपल डॉ जे के पाण्डेय ने सारे अतिथियों का स्वागत किया। डॉ पाण्डेय ने बताया कि देश की टॉप 20 यूनिवर्सिटी और विदेश की 2 यूनिवर्सिटी ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि वैली व्यू स्कूल में पहली बार इस तरह के मेले से बच्चों और अभिभावकों में काफी उत्साह था, इसके लिए उन्होंने अपनी प्रिंसिपल का धन्यवाद किया।
डॉ पाण्डेय ने बताया कि स्कूल में शिक्षा के दौरान बच्चे सिलेबस और परीक्षा में सालोंभर व्यस्त रहते है इसलिए उनकी जिज्ञासाओं के लिए इस तरह की स्कूल में प्लेटफ़ॉर्म देना आवश्यक है। बच्चों ने अपनी कैरियर से संबंधित सारी प्रश्नों का उत्तर प्राप्त कर संतुष्ट हुए। बच्चों की जिज्ञासा देखकर सारे यूनिवर्सिटी के रिप्रेजेंटेटिव ख़ुश थे।इस मेले में कैरियर माइल स्टोन के को-फ़ाउंडर श्री प्रमोद कुमार सिंह ने प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को सम्मानित किया। मेले के आयोजन में शिक्षक विनोद ,अमित , चन्दन और तमांग का सराहनीय योगदान रहा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय की पहल पर ‘शिक्षक का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषय पर 6 सितंबर को सेमिनार, तैयारी समिति का हुआ गठन



















































