चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु को कांग्रेसियों ने परिसदन में उन्हें पुष्प गच्छ देकर हार्दिक बधाई दिया है। कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होगा तथा कांग्रेस के विचारों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगा। आपके कुशल नेतृत्व, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण से पश्चिमी सिंहभूम में कांग्रेस का संगठनात्मक आधार और मजबूत होगा। बधाई देने वालों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, कांग्रेस प्रदेश सचिव चंद्र शेखर दास, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयाँ , जय प्रकाश लागुरी , सिकुर गोप , सकारी दोंगो, संजय हेम्ब्रम, पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा , वरीय कांग्रेसी इम्तियाज खान , जहांगीर आलम, सोमा पुरती, मथुरा चंपिया, संतोष सिन्हा, जेना बिरुली आदि शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग



















































