Ranchi :  शौर्य कुंज भवन में उत्साह, उमंग, सौहार्द और महिला एकजुटता के साथ मना सावन महोत्सव

रांची (संगीता पाण्डेय)  :  रांची पुन्दाग क्षेत्र स्थित शौर्य कुंज भवन में आयोजित सावन महोत्सव 2026 उत्साह, उमंग, सौहार्द और महिला एकजुटता के रंगों से सराबोर रहा। सोसाइटी की महिलाओं ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर इसे यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव पार्वती के याद कर चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद भक्ति संगीत, रैंप वॉक, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य सहित विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह से सभी का मन मोह लिया।सावन की हरियाली और उल्लास को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल की आकर्षक सजावट की गई थी। महिलाओं ने पारंपरिक एवं रंग-बिरंगे परिधानों में शामिल होकर कार्यक्रम की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। पूरे आयोजन के दौरान हंसी-खुशी, संगीत और उत्साह का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन की तैयारियों, सजावट, व्यवस्था, नाश्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाली सभी बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयास से आयोजन को सफल बनाया। आयोजकों ने कहा कि सावन महोत्सव केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि शौर्य कुंज भवन की महिलाओं को आपस में जोड़ने, सामाजिक सौहार्द बढ़ाने और महिला एकजुटता को मजबूत करने का एक सुंदर माध्यम है।

सावन महोत्सव में मौजूद महिलाएं

कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह साबित किया कि सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग से किसी भी आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाया जा सकता है।
आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार सभी के सहयोग एवं सहभागिता से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और अधिक भव्यता एवं उत्साह के साथ किया जाता रहेगा।

कार्यक्रम में विभा प्रसाद, राजीव रंजन,राकेश प्रसाद, प्रशांत श्रीवास्तव, मानस मुखर्जी संतोष कुमार , सचिन गौतम, शवेता सिंह, कुमार शुभम, सिद्धान्त कुलश्रेष्ठा, संगीता पाण्डेय, राखी पाण्डेय, एस के पाण्डेय, श्री गोपेश्वर व अन्य दर्जनों का अग्रणी योगदान देखा गया।

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : बागबेड़ा रेलवे सोसायटी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव, भक्ति संगीत, रैंप वॉक, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य सहित विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर राउरकेला- टाटानगर- किऊल- मानसी-सहरसा-पूर्णिया-कटिहार के बीच सीधी नई रेल सेवा शुरू करने तथा…

Spread the love

Jamshedpur : 5001 महिलाएं करेंगी बाबा लिंगेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक, सावन मास की चौथी सोमवारी पर जंबू अखाड़ा स्वर्णरेखा नदीं से निकालेगी जलाभिषेक यात्रा

जमशेदपुर :जमशेदपुर में पवित्र श्रावण मास की चौथी सोमवारी के अवसर पर 24 अगस्त 2026 को जंबू अखाड़ा कमेटी की ओर से भव्य कलश यात्रा एवं जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time