पोटका: नालसा दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देश पर डालसा जमशेदपुर के तत्वावधान में रविवार को पोटका प्रखंड सभागार में मेघा विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एडीजे कोणकोण पट्टेदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने महिलाओं की बड़ी भागीदारी पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें काली और दुर्गा का स्वरूप बताया तथा मातृभाषा बांग्ला में संबोधित किया। उन्होंने लोगों को डालसा के माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी। एलएडीसी अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने डालसा के गठन, कार्य एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि महिला, बच्चे, दिव्यांग, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा तीन लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले पात्र लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है। शिविर में अबुआ आवास की चाबी, जेएसएलपीएस महिला समूह को 18 लाख रुपये ऋण स्वीकृति पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, पेंशन एवं कन्यादान स्वीकृति पत्र सहित अन्य परिसंपत्तियां वितरित की गईं। दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और स्कूली बच्चों को साइकिल भी दी गई।
इसे भी पढ़ें : Potka : जिला परिषद सदस्य पर हमले के विरोध में हल्दीपोखर बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग



















































