बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पचंडो और रांगुनिया को जोड़ने वाले रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पुल के प्रशासनिक उपेक्षा और मूसलाधार बारिश की वजह से धंस जाने से स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। पिछले दो सालों से रखरखाव न होने के कारण जलभराव और कटाव से पुल लगभग एक फीट तक नीचे बैठ चुका है, जिससे न केवल अंतर-ग्रामीण संपर्क प्रभावित हो रहा है बल्कि पश्चिम बंगाल जाने वाले सीमावर्ती यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण तापस पात्र, सुमन भुईया, सुकरा देहुरी, सोमेश सेनापति व अन्य का कहना है कि हर दिन किसान, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे इसी दुर्घटना संभावित मार्ग से गुजरते हैं और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश के मौसम में बिगड़ते हालातों को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से अविलंब पुल का जीर्णोद्धार कराने या नए ढांचे के निर्माण की गुहार लगाई है ताकि किसी अनहोनी से पहले जनजीवन को सुरक्षित किया जा सके।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा में ब्रह्मर्षि महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव, महिलाओं ने कैटवाक कर विखेरा जलवा
There is no ads to display, Please add some



















































