झाड़ग्राम : भाईचारा, प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश देते हुए गुरुवार को झाड़ग्राम जिले के लालगढ़ सरकारी महाविद्यालय में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के पहल पर कॉलेज परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के प्रोफेसरों के साथ-साथ विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारियों को भी राखी बांधी और शुभकामनाएं दीं। आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द के माहौल में कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों की इस पहल से कॉलेज परिसर उत्सवमय हो उठा।
कॉलेज की छात्राएं प्रिया बनर्जी, जय आचार्य और सौमेन मुखर्जी ने कहा, “रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है। यह त्योहार हमारे बीच प्रेम, सम्मान और सद्भाव के बंधन को और मजबूत करता है।
कॉलेज के पूर्व छात्र संदीप पात्र ने कहा, “वर्तमान विद्यार्थियों की यह पहल वास्तव में सराहनीय है। पढ़ाई के साथ इस तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से कॉलेज का वातावरण और अधिक सुंदर एवं जीवंत बनता है। भविष्य में भी इस तरह की पहल जारी रहनी चाहिए।”
इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम होटल ओनर्स एसोसिएशन की पहल पर झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में चलाया गया सफाई अभियान
There is no ads to display, Please add some



















































