Jamshedpur : लक्ष्मीनगर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में “प्राकृतिक राखी बनाओ प्रतियोगिता”  का आयोजन

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था उर्विता ने लक्ष्मीनगर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विभिन्न पौधों के बीज, फूलों और पत्तियों से निर्मित “प्राकृतिक राखी बनाओ प्रतियोगिता” आयोजित किया जिसमें विक्की कुमार को प्रथम, कोमल कुमारी को द्वितीय, नायरा कुमारी को तृतीय तथा अन्य सभी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। विद्यार्थियों को पौधों के बीज तथा प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों से राखी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 52 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें से 22 विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए सुंदर एवं आकर्षक राखियों का चयन हुआ। सभी चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप आकर्षक स्कूल बैग प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, उर्विता की सचिव डॉ. नीना शर्मा, विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रिया कुमारी सिंह, वरिष्ट शिक्षिका डॉ. अनीता शर्मा, समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, उर्विता के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, सदस्य अमरनाथ, मिट्ठू कुमार एवं शिव प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।
पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति प्रेम तथा हरित जीवन शैली अपनाने के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रक्षाबंधन पर जमशेदपुर में दिखा भाई-बहन के प्रेम का उल्लास, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए झाड़ग्राम जिला पुलिस ने जारी किया दुर्गापूजा गाइड मैप

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झाड़ग्राम जिला पुलिस ने दुर्गापूजा गाइड मैप जारी किया। पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में…

Spread the love

Potka: पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, लेटलतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों पर भड़के, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर घंटों बैठे

देर से पहुंचे कर्मियों को माला पहनाकर जताई नाराजगी; कहा- जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पहुंच रहे ग्रामीण, काम धीमा होने की मिली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time