Potka : रंभा शैक्षणिक संस्थान में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल

पोटका : रंभा कॉलेज एवं रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर खेल कार्यक्रम आयोजित किया गया। खेल शिक्षक पवन कुमार शर्मा एवं आर्ट शिक्षक संदीप कुमार सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने टेबल टेनिस और शतरंज में मैत्रीपूर्ण मुकाबले खेले। बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा नित्या झा ने पीपीटी के माध्यम से मेजर ध्यानचंद की जीवनी एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। शिक्षक पवन कुमार शर्मा ने ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर खेलों के महत्व और लाभ बताए। प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Potka : जाति-धर्म से ऊपर मानवता का संदेश, सबीना खातून ने अरिजीत सरकार को बांधी राखी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time